भासीणा सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज
सांडवापुलिस थाने में गुरुवार को इस्तगासे के आधार पर नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत भासीणा की सरपंच के खिलाफ उम्र गलत बताकर नामांकन पत्र दाखिल करने का मामला दर्ज हुआ।
पुलिस के अनुसार मंजू प|ी सोनाराम मेघवाल निवासी गेडाप ने रिपोर्ट दी कि नवनिर्वाचित सरपंच कंचन प|ी जयप्रकाश उर्फ रामकरण मेघवाल निवासी करेजड़ा ने अपनी वास्तविक जन्म तिथि एक जुलाई 1995 को नामांकन पत्र में नहीं दर्शाया था। रिपोर्ट में बताया गया कि राजकीय बालिका उप्रावि लालगढ़ द्वारा जारी टीसी में कंचन की जन्म तिथि एक जुलाई, 1995 ही बताई गई है। इसी तरह विवेकानंद विद्या आश्रम, लालगढ़ में भी जन्म तिथि एक जुलाई, 1995 बताई गई है। 2011 में माध्यमिक परीक्षा की अंक तालिका में भी जन्म तिथि एक जुलाई, 1995 दर्शाई गई है। नाबालिग होने के कारण कंचनदेवी का 2014 से पूर्व निर्वाचन नामावली में की मतदाता सूची में नहीं था। इसके बाद 2014 में बनी निर्वाचन नामावली में पंचायत सर्किल भासीणा विधानसभा क्षेत्र सुजानगढ़ के वार्ड सं. एक करेजड़ा की निर्वाचन नामावली में मतदाता संख्या 356 मकान संख्या 44 के रुप में कंचनदेवी का नाम पहली बार जोड़ा गया। जिसमें उसकी उम्र मात्र 18 वर्ष दर्शाई गई है।
सरपंच ने 18 वर्ष की उम्र होने के बावजूद खुद को 21 वर्ष का दर्शाते हुए सरपंच पद के लिए नाम निर्देशन पत्र भरा तथा गलत तथ्यों का इंद्राज करते हुए नाम निर्देशन पत्र की कूटरचना की और अनुचित लाभ उठाते हुए सरपंच पद का चुनाव लड़कर विजयी घोषित करवाया।