तीन लाख से अधिक रुपए का थैला चोरी
सुजानगढ़ | शहरमें बुधवार को दिन में एक साइकिल पर टंगे थैले को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। थैले में तीन लाख चालीस हजार रुपए थे।
पुलिस के अनुसार जानूं ट्रेडिंग कंपनी के कुंदनलाल पुत्र मूलचंद रेगर निवासी सुजानगढ़ ने शाम को रिपोर्ट दी कि वह दिन में एसबीबीजे से एक लाख रुपए तथा पीएनबी से दो लाख चालीस हजार रुपए लेकर आया था। साइकिल पर थैला टांग कर गांधी चौक में हवा भरवाने के लिए खड़ा हुआ था। इसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति थैले को उतार कर ले गया।