पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मन को निर्मल करती है कथा

मन को निर्मल करती है कथा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानगढ़ | संतमुरलीधर ने कहा कि मन निर्मल करने के लिए कथा श्रवण जरूरी है। वे एनके लोहिया स्टेडियम में रामकथा में प्रवचन कर रहे थे। आयोजन शिवसंस्थान ठरड़ा श्रीरामकथा आयोजन सेवा समिति की ओर से किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रभु का नाम जपना शुभ है इससे पाप का नाश होता है। संत मनुष्य को सत्य एवं असत्य का बोध कराता है। उन्होंने कहा कि संसार में राम नाम ही सत्य है। मनुष्य की मृत्यु भी सत्य है। उन्होंने भगवान श्रीराम के भिलणी के बैर खाने की कथा का विस्तार से वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने श्रीराम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध सहित कई प्रसंगों की व्याख्या की। मुख्य यजमान सत्यनारायण अरोड़ा, विनोद कुमार गोठडिय़ा, जीवनराम मोयल, महंत कानपुरी महाराज एवं राजेंद्र मोदी नाथद्वारा का स्वागत किया गया।

सुजानगढ़. लोहियास्टेडियम में कथा के दौरान सजाई गई झांकी।