पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच तक चलने वाले शिविर में दर्ज करवा सकते हैं आपत्तियां

पांच तक चलने वाले शिविर में दर्ज करवा सकते हैं आपत्तियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार के आदेशानुसार सामाजिक, आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना 2011 के लिए दावा, आपत्तियां निपटारों के लिए वार्ड स्तर पर पालिका की ओर से 10 दिसंबर से शिविर शुरू किए गए हैं। शिविर के अंतर्गत दर्ज गलत नाम को सही करना, मुखिया का नाम सही करना, परिवार के सदस्यों का नाम नहीं हो तो उसे दुरुस्त करना सहित विभिन्न आपत्तियां दर्ज कर उसे सही किया जा रहा है। ईओ ओमप्रकाश महर्षि ने बताया कि पांच जनवरी तक चलने वाले शिविर में मौके पर उपस्थित होकर जनगणना के दौरान हुई त्रुटी को सही करवा सकते हैं।

िशविरमें भामाशाह कार्ड वितरित

सुजानगढ़. नगरपरिषद् की ओर से वार्ड 22 के लोगों के लिए लगाए गए दो दिवसीय भामाशाह शिविर का समापन शनिवार को हुआ। शिविर में पहले दिन 123 दूसरे दिन 105 भामाशाह कार्ड बनाए गए। इसके अलावा बैंक खाते खोलने, पेंशन सत्यापन करना राशन कार्ड की गलतियों में सुधार का कार्य भी किया गया। शिविर में परिषद के सीईओ तिलोकचंद, गौतम पारीक, शुभकरण, जयचंद, धनराज जेईएन हंसराज, पार्षद मनीष गोठडिय़ा, उषा बगड़ा, मनीष लोहिया धर्मेंद्र किलका आदि उपस्थित थे।

बीदासर.धोरियामदरसा में शनिवार को नगरपालिका की ओर से लगाए गए शिविर में वार्ड 13 14 के नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। ईओ मगराज डूडी ने बताया कि 11 दिसंबर को लगे शिविर में वार्ड 13 के 95 भामाशाह कार्ड 144, आधार कार्ड 67 बैंक खाते खोले गए। शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता गोदारा, आशा सहयोगिनी संगीता लोहिया, कुलविन्दर कोर, पालिका के कनिष्ठ अभियंता मुकेश स्वामी, भू-अभिलेख निरीक्षक रामेश्वरलाल, पटवारी मुकेश मीणा, उदाराम, गजानंद, राजेंद्र सिंह, पीरजी कुरैशी मेहराज उल हसन छींपा ने अपनी सेवाएं दी।

दूसरेदिन भी शिविर में उमड़ी भीड़

सांडवा. लुहारागांव के अाईटी केंद्र में तीन दिवसीय भामाशाह शिविर के दूसरे दिन लगी ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पंचायत प्रसार अधिकारी उगमसिंह ने बताया की भामाशाह शिविर में ग्रामीणों के कार्ड बनाए गए बैंक में खाते खोले गए।

सुजानगढ़. शिविरमें भामाशाह कार्ड वितरित करते हुए पार्षद।