पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रॉयल्स कप पर गोपालपुरा का कब्जा

रॉयल्स कप पर गोपालपुरा का कब्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाड़वास के ताल मैदान में बालाजी रॉयल्स कप 2014 का शनिवार को खिताबी मुकाबला खेला गया। फाइनल में बालाजी गोपालपुरा की टीम ने खालियां को पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। गोपालपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवरों में रफीक के 72 रनों की बदौलत 167 रनों का स्कोर बनाया जवाब में खालियां की टीम 54 रनों पर सिमट गई। मैच समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण समापन समारोह हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम सरपंच विमल जेदिया ने खिलाडि़यों की खेल भावना की सराहना की जबकि मुख्यअतिथि समाजसेवी कानाराम खीचड़ थे। विशिष्ठ अतिथि चैनाराम बिरड़ा कालूराम मारू ने संबोधित किया। अतिथियों ने विजेता उप विजेता टीम को नकद राशि ट्रॉफी प्रदान की।

मैन ऑफ सीरिज रहे गोपालपुरा टीम के रफीक के अलावा स्कोरर, निर्णायक कॉमेन्टेटरों को भी अतिथियों ने सम्मानित किया। इससे पूर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष गोपाल बिड़ासरा, हेमसिंह राठौड़, श्रवण कुमार, खालिद, पेमाराम, रामकरण दानाराम ने अतिथियों का स्वागत किया।