पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुजानगढ़ में लगे संगीतकार खेमचंद प्रकाश की मूर्ति

सुजानगढ़ में लगे संगीतकार खेमचंद प्रकाश की मूर्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिने जगत के संगीतकार खेमचंद प्रकाश की 108वीं जयंती पर शुक्रवार को मरुदेश संगीत साधना संस्थान की ओर से संगीत सभा का आयोजन किया गया। सिंघी गार्डन में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता वास्तुशिल्पी शंकर सामरिया ने की। मुख्यअतिथि नगर परिषद के सभापति डाॅ. विजयराज शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि चेतनप्रकाश सिंघी, यंग्स क्लब के सांस्कृतिक सचिव गिरधर शर्मा एवं संगीतज्ञ प्रकाशचंद्र सोनी थे। अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत में खेमचंद के चित्र पर पुष्पाजलि अर्पित की। मरुदेश संस्थान के अध्यक्ष घनश्यामनाथ कच्छावा ने संगीतकार खेमचंद के बारे में जानकारी दी। वक्ताओं ने उनकी स्मृति में सुजानगढ़ में मूर्ति लगाने की मांग की।

सभामें गूंजे अमर गीत

संगीतसभा में कलाकारों ने खेमचंद प्रकाश की रचनाओं को सुनाकर उनकी स्मृति को याद किया। डाॅ. अरुणा सोनी ने महल फिल्म का लोकप्रिय गीत आएगा आने वाला आएगा की शानदार प्रस्तुति दी। शंकर करवा ने फिल्म तानसेन का गीत रुमझुम रुमझुम चाल तिहारी प्रस्तुत कर श्रोताओं की तालियां बटोरी। संदीप सोनी एवं भारती शर्मा ने फिल्म सावन आया रे का गीत दिल ना मुझे याद दिला बातें पुरानी और तारा प्रजापत और शंकर करवा ने जिद्दी फिल्म का गीत चंदा रे जा रे जा प्रस्तुत कर श्रोताओं का आनंदित किया। सांवर प्रजापत ने फिल्म जिद्दी का गीत मरने की दुआयें क्यूं मांगू सहित अन्य प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में अतिथियों का कैप्टन हनुमान चंदेलिया, ललित शर्मा, रफीक राजस्थानी, विकास गुर्जर, सत्यनारायण करवा, सुनीता रावतानी, नुपूर जैन, खालिद गौरी, मनोज मितल, नंदलाल जगवानी, रामप्रसाद करवा, जयचंदलाल पीपलवा एवं विनोद सैन ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन मुकेश रावतानी ने किया।

लतामंगेश्कर के ट्वीट की रही चर्चा

स्वरसामग्री लता मंगेश्कर ने खेमचंद प्रकाश के जन्मदिन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया कि उनके ट्यूटर खेमचंद प्रकाश के गीतों से ही उनका कैरियर मजबूती से आगे बढ़ा है। स्वर सामग्री के इस ट्वीट की कार्यक्रम में चर्चा रही।

स़ुजानगढ़. संगीत सभा में संगीतकार खेमचंद प्रकाश को गीतों के जरिये श्रद्धांजलि देते कलाकार।