न्यायालय शुरू करने की मांग
न्यायालय शुरू करने की मांग
बीदासर. अभिभाषकसंघ बीदासर के अध्यक्ष एडवोकेट दीनदयाल प्रजापत ने पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री राजकुमार रिणवा का ज्ञापन प्रेषित कर कस्बे में सिविल जज कख एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम वर्ग न्यायालय शुरू करवाने की मांग की। ज्ञापन के जरिये प्रजापत ने वन रिणवा को अवगत करवाया कि बीदासर तहसील के अधीन 21 ग्राम पंचायतें है। गांव के लोगों को मुकदमों की पैरवी के लिए सुजानगढ़ जाना पड़ता है, जिससे उनका समय धन की बर्बादी होती है। उन्होंने कहा कि आम जन को सस्ता सुलभ न्याय मिले इसके लिए बीदासर में ही न्यायालय स्थापित किया जाएं।
बाबूगेनू का बलिदान दिवस मनाया
चूरू. स्वदेशीजागरण मंच की ओर से शुक्रवार बाबू गेनू का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक लिलाधर चंदेल ने कहा कि हमें स्वदेशी वस्तुओं के उपयोगी को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। विशाल शर्मा ने कहा कि स्वदेशी अपनाने पर बल दिया तथा बाबू गेनू के जीवन के बारे में जानकारी दी। इस दौरान देवेंद्र राकांवत, शेरसिंह नाथावत, कमल सैनी, निर्मल, नरेंद्र प्रजापत, कपिल चंदेल, राकेश कुमार, सुनिल बालाण, पंकज, हितेष सुंदरिया आिद उपस्थित थे। संचालन रामधन टिटाणिया ने किया।