पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर ऑफिस के कर्मचारी की कुईं में गिरने से मौत

कलेक्टर ऑफिस के कर्मचारी की कुईं में गिरने से मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानगढ़ | मांडेतारोड स्थित एक कुईं में मंगलवार रात को गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु गई। मृतक कलेक्टर कार्यालय में सहायक कर्मचारी था।

मुरारचंद मेघवाल निवासी बोबासर ने रिपोर्ट में बताया कि उसका बड़ा भाई किशनलाल पिंडारा कलेक्टर कार्यालय में सहायक के पद पर कार्यरत था। मंगलवार रात को लगभग आठ बजे मांडेता रोड स्थित मकान से घूमने के लिए निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं आने पर खोजबीन की गई, तो मांडेता रोड पर स्थित एक कुईं के बाहर उनकी चप्पल मिली। रिपोर्ट में बताया गया है कि संभवतया उनेके बड़े भाई कुईं में फिसलकर गिर गए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार किशनलाल का जयपुर से किडनी का इलाज काफी समय से चल रहा था तथा वे कुछ मानसिक रुप से बीमार भी थे।