पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह महिला समेत आठ गिरफ्तार

छह महिला समेत आठ गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेन तोड़ने जेब तराशी की आशंका

भास्करन्यूज| सुजानगढ़

सुजानगढ़सालासर पुलिस ने जेबतराशी और चेन तोड़ने की फिराक में घूमती छह महिलाओं दो पुरुषों को संदिग्धावस्था में गिरफ्तार किया। सीआई बीआर खिलेरी के अनुसार कैला (55) प|ी जीता निवासी तिराया, सींदो (60) प|ी गरमैल निवासी दूदड़म्हेण देवो (60) प|ी गरमेल निवासी मुरादपुर, पटियाला को पीछा कर ठरड़ा रोड पर गिरफ्तार किया गया। महिलाओं के साथ एक पंजाब नंबरों की गाड़ी भी बरामद की। गाड़ी का चालक महिला फरार हो गए। दूसरी ओर सालासर पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में तीन महिलाओं दो पुरुषों को गिरफ्तार किया। एसएचओ संदीप विश्नोई के अनुसार सुजानगढ़ से तीन महिला दो पुरुषों के भागने की सूचना मिली।

पुलिस तलाशी में निकली तो शोभासर से मुरड़ाकिया के बीच आरोपियों की गाड़ी पेड़ से टकरा जाने पर रुकी हुई थी। पुलिस ने हंसासिंह पुत्र हमीरसिंह, सोना उर्फ राणा प|ी कलवंत, कलमीत कौर प|ी हंसासिंह, पंजाकौर प|ी कांतासिंह निवासी इंद्राबस्ती, संगरुर और कमलजीत पुत्र बिहारीलाल निवासी कल्याण को गिरफ्तार कर गाड़ी बरामद की। एसएचओ ने बताया कि संदिग्ध पांचों जने जेबतराशी एवं चेन तोड़ने के आदतन अपराधी है, जो मेले एवं भीड़ भाड़ में घुसकर वारदात को अंजाम देते हैं।

सुजानगढ़. संदिग्धअवस्था में गिरफ्तार महिला-पुरुष।