कामख्या ट्रेन का स्वागत
कामख्या ट्रेन का स्वागत
सुजानगढ़| कामख्यासे भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन का रविवार रात 10.30 बजे सुजानगढ़ पहुंचने पर स्वागत किया गया। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने टीटी सीपीसिंह पूराराम का किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन माहेश्वरी, नंदलाल घासोलिया पवन दादलिका, मुरारी फतेहपुरिया, गोपाल सोनी, भंवरलाल शर्मा आदि ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस ट्रेन में 17 कोच हैं। स्टेशन मास्टर बीएल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को यह ट्रेन भगत की कोठी से कामख्या के लिए रवाना होगी। यह सुजानगढ़ में रात नौ बजे पहुंचेगी।
रतनगढ़.ट्रेनके रतनगढ़ जंक्शन पर पहंुचने पर लोगों ने स्वागत किया गया। पहले दिन ट्रेन निर्धारित समय से करीब छह घंटे देरी से पहंुची। छगनलाल सोनी, रजनीकांत सोनी, पालिका सदस्य नंदकिशोर भार्गव, जुगल प्रजापत, मनीष रिणवां ने चालक रामेश्वरलाल जोशी, सहायक चालक प्रदीपकुमार विमल, गार्ड रमेशकुमार भाटी का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। प्रधान टिकट संग्रहण हनुमान गुराव हैड टिकट चैकर सांवरमल इंदौरिया ने बताया कि गाड़ी के पहले फेरे में रतनगढ़ से 20 सवारियों ने सफर किया।