- Hindi News
- चोरी के मामलों में खुलासे की मांग पर प्रदर्शन
चोरी के मामलों में खुलासे की मांग पर प्रदर्शन
लोगों ने दूसरी बार एसडीएम को ज्ञापन दिया
भास्करन्यूज | सुजानगढ़
शहरमें एक ही रात में चार मंदिरों में हुई चोरी के मामले में अब तक खुलासा नहीं होने के विरोध में सोमवार को एसडीएम कार्यालय पर लोगों ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम के नाम ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में बताया कि छह दिन पहले भी ज्ञापन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में चोरों का गिरफ्तार करने की मांग की गई है। एक अन्य ज्ञापन में 25 सितंबर को होटल में संदिग्ध युवक युवती के मिलने की घटना का जिक्र करते हुए अवैध गतिविधियां रोकने की मांग की है। सुभाष खुड़िया, राहुल टाक, जितेंद्र बागड़ी, राजूसिंह भाटी, सौरभ पीपलवा, सचिन तिवाड़ी आदि शामिल थे।
सुजानगढ़. एसडीएमकार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते लोग।