पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोहिया कॉलेज चूरू ने जीती प्रतियोगिता

लोहिया कॉलेज चूरू ने जीती प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | महाराजागंगासिंह विश्वविद्यालय की ओर से हुई जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में राजकीय लोहिया कॉलेज चूरू ने राजकीय कॉलेज सुजानगढ़ को हराकर ट्राफी कर कब्जा जमाया। शारीरिक प्रशिक्षक पीआर फगेडिय़ा ने बताया कि रविवार को फाइनल में लोहिया कॉलेज चूरू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 148 रन बनाए। जवाब में सुजानगढ़ की टीम 117 रन ही बना सकी। चूरू के जहीर अब्बास ने आलराउंडर प्रदर्शन करते हुए 48 रन बनाए दो विकेट लिए। फगेडिय़ा ने बताया कि विजेता टीम 23 सितंबर से एनएम लॉ कॉलेज हनुमानगढ़ में होने वाली महाराज गंगासिंह विश्वविद्यालय अंतर प्रतियोगिता में भाग लेगी।