पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"प्रभु भक्ति से सुख की प्राप्ति संभव\'

\"प्रभु भक्ति से सुख की प्राप्ति संभव\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजलदेसर|उत्तरी मुक्तिधाममें शिवपुराण कथा में संत त्रिभुवनपुरी महाराज ने कहा कि सच्चा सुख प्रभु भक्ति में हैं। मनुष्य सुख दुख एक समान समझे तथा नारायण का भजन करें।

कथावाचक ने कहा कि मनुष्य शरीर हमें कई योनियों के बाद मिला है, इसलिए अपने जीवन को व्यर्थ गवाएं। मनुष्य संसार की मोहमाया में फंसा है, जो भगवत प्राप्ति में बाधक है। यजमान जगदीश माली दंपती ने व्सासपीठ की पूजा की। कथा के दौरान भोलेनाथ तेरी महिमा, जब तीन लोग गाएं...की संगीतमय प्रस्तुति पर श्रोता भावविभोर हुए। सुमित ने बताया कि शिवपुराण कथा का समापन आज होगा। दिन में चार बजे के करीब कथा स्थल सें टांटिया शिवालय तक गाजे-बाजे के साथ जुलूस यात्रा निकलेगी।

सुजानगढ़|संतमुरलीधर ने कहा कि भगवान संकट में भक्तों की सहायता करते है। वे एनके लोहिया स्टेडियम में सोमवार को नानी बाई रो मायरो कथा के चौथे दिन रविवार को प्रवचन दिया। संत ने कथा में बताया कि नानीबाई के ससुराल में नरसीजी की गरीबी की हंसी उड़ाने मायरे में लिखे सामान के प्रसंग की व्याख्या की। मुख्य यजमान सत्यनारायण अरोड़ा, तेजाराम जांगिड़ रायचंद ने पूजा की। मंच संचालन नरेद्रसिंह भाटी ने किया।

राजलदेसर . उत्तरी मुक्तिधाम में शिवपुराण कथा में उपस्थित श्रद्धालु।