अग्रसेन जयंती पर प्रतियोगिताएं
अग्रसेनजयंती महोत्सव के तहत अग्रवाल सम्मेलन की ओर से रविवार शाम अग्रसेन भवन में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। ओमप्रकाश तोदी की स्मृति में अजीतकुमार तोदी के सौजन्य से आयोजित प्रतियोगिता में कनिष्ठ वरिष्ठ वर्ग में 75-75 प्रतियोगियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष माणकचंद सराफ, व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप तोदी, सुशील तोदी, मंत्री महावीर बगडिय़ा, सुभाष बगडिय़ा एवं ताराचंद जालान सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।
100यूनिट ब्लड संग्रह का लक्ष्य
सरदारशहर|अग्रवालसेवामंडल की ओर से अग्रसेन सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को अग्रसेन भवन में सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसी दिन शाम को सुलेख प्रतियोगिता तथा म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता होगी। संस्था मंत्री पवन पौद्दार ने बताया कि रक्त संग्रह के लिए संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल हॉस्पिटल जयपुर की टीम आएगी। करीब 100 यूनिट ब्लड संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है। रक्तदाता को प्रेरित करने के लिए अग्रवाल कन्या मंडल तथा अग्रवाल नवयुवक मंडल के कार्यकर्त्ताओं ने अभियान चला रखा है। इससे पूर्व रविवार को थाली सजाओ प्रतियोगिता तथा वन मिनट शो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। संस्था के रामोतार चौधरी विनोद उड़सरिया ने बताया कि थाली सजाओ प्रतियोगिता में पहला स्थान आरती जैसनसरिया, दूसरा स्थान निशा सर्राफ, रश्मि जैसनसरिया तीसरा स्थान पूजा लढिया, पलक जैसनसरिया अंकिता उड़सरिया का संयुक्त रूप से रहा। वन मिनट शो प्रतियोगिता में प्रथम पराग सर्राफ, द्वितीय रमेश रातुसरिया तृतीय रश्मि जैसनसरिया का रहे।
सुजानगढ़. चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेते हुए प्रतिभागी।