स्कूल के सामने छात्रों का प्रदर्शन
राजकीयजाजोदिया उच्च माध्यमिक स्कूल के छात्रों ने सोमवार को पानी शिक्षकों के खाली पदों को लेकर दो घंटे प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री का पुतला भी फूंका। वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई।
छात्रों ने बताया कि स्कूल में पीने के पानी की समस्या है। मजबूरी में खारा पानी पीना पड़ता है। स्कूल में बने कुंड से पानी नहीं दिया जाता। छात्रों ने बताया कि भौतिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी गणित, अर्थशास्त्र, व्यावसायिक अध्ययन के लेक्चरर पीटीआई नहीं है। छात्रों ने बताया कि प्रधानाचार्य से समस्या समाधान की मांग की जाती है तो टीसी ले जाने की कहते हैं। प्रदर्शन में हिमांशु स्वामी, विक्रमसिंह, अर्जुन माली, मोहनलाल मेघवाल, कृष्णकांत मेघवाल, योगेश सोनी, दिनेश स्वामी एवं पवन मेघवाल आदि शामिल थे। प्रधानाचार्य सोहनलाल ने बताया कि व्याख्याताओं की कमी के बारे में अधिकारियों को बताया गया है। पानी के टैंकर की व्यवस्था की जाएगी।
सुजानगढ़ . स्कूलके सामने शिक्षामंत्री का पुतला फूंकते हुए छात्र।