पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक एमडी ने की पूछताछ

बैंक एमडी ने की पूछताछ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रयविक्रय सहकारी समिति में समर्थन मूल्य पर खरीदी गई मूंगफली मामले में घोटाले की शिकायत को लेकर केंद्रीय कॉपरेटिव बैंक (सीसीबी) के मैनेजिंग डायरेक्टर मंगलवार को समिति कार्यालय पहुंचे। डायरेक्टर बी राम ने इस मामले में काफी देर तक पूछताछ की।

किसान कुशलाराम ने उसके द्वारा बेची गई 176 बोरी मूंगफली का भुगतान करवाने की मांग रखी। समिति ने छह किसानों की मूंगफली का भुगतान विवादित मानते हुए रोका था। किसान ने जांच अधिकारी के सामने विक्रय पर्ची, गेटपास अन्य दस्तावेज पेश किए। विक्रय पर्ची पर हस्ताक्षर नहीं होने पर तत्कालीन कर्मचारी सुरजाराम से भी पूछताछ की गई। उसने विक्रय पर्ची काटी जाना स्वीकार किया। जांच अधिकारी ने कमेटी को जांच करने के निर्देश दिए। दूसरी ओर समिति के पूर्व व्यवस्थापक राजेश खीचड़ ने हैंडलिंग एजेंट, परिवहन एजेंट, कृषि मंडी द्वारा सुरक्षा की लापरवाही एवं गोदाम के अभाव में मूंगफली के वजन में कमी सहित अन्य कई जानकारियों के बारे में तथ्यों सहित अपना पक्ष रखा।

जानकारी के अनुसार करीब 4100 बोरियों के गोदाम तक पहुंचने तथा गोदाम भेजे गए माल के वापस आने तक के पूरे मामले में करोड़ों रुपयों का घोटाला सामने रहा है। मंगलवार को नोखा वेयर हाऊस के मैनेजर तरुणा राठौड़ ने गोदाम में पहुंची मूंगफली की बोरियां वापस भेजी गई मूंगफली की बोरियों को लेकर सारे रिकार्ड जांच अधिकारी के को प्रस्तुत किए। जांच अधिकारी ने बताया कि अब तक करीब 20 से 25 लोगों के बयान लिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जांच अब अंतिम चरण में है तथा इसी माह जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को पेश कर दी जाएगी। मौके पर जांच अधिकारी के साथ सीबीसी के मैनेजर प्रेमप्रकाश, ऑडिटर हरिप्रसाद शर्मा मो. गफ्फूर खां सहित समिति में समिति के अध्यक्ष हीरालाल गोदारा मुख्य व्यवस्थापक कर्णसिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

सुजानगढ़. मूंगफली की खरीद मामले में जांच करने आए अधिकारी पूछताछ करते हुए।