पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुजानगढ़ या सुजला जिला बनाने की मांग फिर उठी

सुजानगढ़ या सुजला जिला बनाने की मांग फिर उठी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजलाजिला बनाओ संघर्ष समिति की ओर से सुजानगढ़ या सुजला जिला बनाने की मांग का पत्र मुख्यमंत्री को फिर भेजा गया है।

पत्र में बताया गया है कि गत कई वर्षों से सुजानगढ़ या सुजला जिला बनाने की मांग की जा रही है। समिति ने जिला बनाने के लिए सभी दस्तावेज भी पूर्व में प्रेषित किए जा चुके हैं। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों क्षेत्र के नागरिकों द्वारा भी इसकी मांग की जा चुकी है। सुराज संकल्प यात्रा के दौरान 11 जून 2013 को इस संबंध में समस्त दस्तावेजों के साथ मुख्यमंत्री को सुजानगढ़ आगमन पर समिति ने ज्ञापन भी दिया था। इसके अलावा सरकार आपके द्वार बीकानेर संभाग के कार्यक्रम के दौरान छापर में भी समिति द्वारा 28 जून 2014 को क्षेत्रीय विधायक की अनुशंषा के साथ दस्तावेज दिए गए थे।

लंबे अंतराल के बाद भी जिला बनाने की घोषणा नहीं की गई। पत्र में बजट सत्र में जिला बनाए जाने की घोषणा किए जाने की मांग की गई है। समिति के अध्यक्ष गोपाल सोनी, संयोजक नरसाराम फलवाडिय़ा मंत्री भंवरलाल शर्मा ने पत्र की प्रतिलिपियां अध्यक्ष जिला पुर्नगठन सजृन कमेटी जयपुर, क्षेत्रीय विधायक, जिला कलेक्टर एसडीएम को भी भेजी गई है।