10 दिन से नहीं बन रहे सर्टिफिकेट
तहसीलकार्यालय में 10 दिनो से किसी तरह के प्रमाण-पत्र नहीं बन पा रहे हैं। आवेदकों के ऑनलाइन भरे गए मूल निवास, जाति प्रमाण-पत्र आिद नहीं बनने से बार-बार तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे है।
तहसील कार्यालय के अनुसार तहसीलदार सुजानगढ़ की सेवानिवृत 31 जनवरी को होने के बाद जारी किए जाने वाले प्रमाण पत्र अभी तक अधरझूल में है। तहसीलदार की सेवानिवृति के बाद नायब तहसीलदार सालासर को सुजानगढ़ का चार्ज दिया गया था। अतिरिक्त तहसीलदार सालासर के हस्ताक्षरों से बनने वाली चिप अभी तक जयपुर से बन कर नहीं आई है। ऐसे में जरुरतमंद लोगों को प्रमाण पत्र नहीं मिल रहे हैं। आवेदकों का कहना है कि रोज प्रमाण-पत्र लेने के लिए पहंुच रहे है। कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल रहा। प्रमाण-पत्र के अभाव में कई परेशानियों का सामना करना पड रहा है।
^ऑनलाइन बकाया प्रमाण पत्रों के लिए नायब तहसीलदार सालासर के हस्ताक्षरों की चीप शीघ्र आने वाली है। आते ही प्रमाणपत्र जारी कर दिए जाएंगे। गणेशीलाल,नायब तहसीलदार, सुजानगढ़
^सेना भर्ती अन्य आवश्यकताओं को देखते हुए सोमवार को ऑफ लाइन जाति प्रमाण पत्र मूल निवास प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। सोमवार को तीन जाति प्रमाण पत्र, तीन मूलनिवास 21 जन्म प्रमाण पत्र पेश किए, जो जारी कर दिए गए। चीप आने के बाद ऑनलाइन प्रमाणपत्र जारी होंगे। आवेदकों की समस्या का समाधान जल्द हो जाएगा। गोकुलदानचारण, नायब तहसीलदार, सालासर
विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए लगे आवेदन
प्रमाण-पत्रआवेदन
मूलनिवास प्रमाण पत्र 208
ओबीसी जाति प्रमाण पत्र 165
एससी जाति प्रमाण पत्र 32
अल्संख्यक जाति प्रमाण पत्र 3
सामान्य जाति प्रमाण पत्र 13
(नोट : एक से नौ फरवरी तक ऑनलाइन किए गए आवेदनों के अनुसार बकाया प्रमाण पत्र)