मानसिक विमंदित घर से भागा बच्चा
सुजानगढ़| सूर्यभगवानमंदिर रोड स्थित मानसिक विमंदित गृह से रविवार को एक मूक बधिर बालक दीवार फांद कर भाग गया। इस मामले में थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई। पुलिस के अनुसार विद्याभारती शिक्षण संस्थान के मंत्री राकेश कुमार पुत्र गौरीशंकर ने रिपोर्ट दी कि 12 वर्षीय मूक बधिर बालक पार्थो पुत्र नारायणदास आठ फरवरी को मानसिक विमंदित गृह की दीवार फांदकर भाग गया। उक्त बालक पश्चिमबंगाल क्षेत्र का रहने वाला है। बालक को 13 जनवरी को बाल कल्याण समिति चूरू के आदेश पर यहां भेजा गया था।