सुजानगढ़ में आज और बंटेंगे टोकन
झुंझुनूं | सेनामें भर्ती के लिए पहले दिन चुड़ैला के जेजेटी यूनिवर्सिटी मैदान में 13 फरवरी को नवलगढ़ चूरू जिले के सुजानगढ़ तहसील क्षेत्र के युवाओं की दौड़ होगी। इन तहसीलों में बुधवार शाम छह बजे तक ही टोकन वितरित किए जाएंगे। मंगलवार तक दोनों जगह कुल 4334 अभ्यर्थियों को टोकन बांटे जा चुके थे। नवलगढ़ में 2894 सुजानगढ़ में 1470 टोकन बांटे गए। नवलगढ़ तहसीलदार रामकिशोर मीणा ने बताया कि टोकन बांटने के लिए तहसील मुख्यालय पर तीन काउंटर बनाए गए हैं। मुकुंदगढ़ उप तहसील में एक काउंटर पर टोकन का वितरण किया जा रहा है। अंतिम दिन युवाओं की संख्या देखते हुए काउंटर की संख्या बढ़ाई जा सकती है। यहां मंगलवार को 377 टोकन बांटे गए। इधर, जिले में अन्य जगह दो हजार से ज्यादा टोकन वितरित किए गए। उदयपुरवाटी में 389, बुहाना में 377 झुंझुनूं में 317 सबसे ज्यादा टोकन बांटे गए।