परसनेऊ धाम में उमड़ी श्रद्धा
राजलदेसर| परसनेऊधाम में आसोज बदी पंचमी के दिन संतअखाराम महाराज की पुण्यतिथि पर हनुमान सेवा समिति पुजारी के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम हुए। सुबह पांच बजे पुजारी जगदीशप्रसाद ने महाआरती पूजा की। इस अवसर पर राजलदेसर, पडि़हारा, छापर, सुजानगढ़, सरदारशहर, बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़ सहित आसपास दूरदराज के गांवो, कस्बों शहरों से श्रद्धालुओं का उमड़ पड़ा। जागरण में कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।
राजलदेसर. धाममें श्रद्धालुओं की भीड़।