कबड्डी के मुकाबले शुरू
ढाणीलक्ष्मणसिंह में बाबा मोहनदास जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को हुआ।
पूर्व प्रधान हरलाल सहारण ने सोमासी ढाणी लक्ष्मणसिंह की टीम के बीच टॉस करवाकर प्रतियोगिता की शुरुआत करवाई। विशिष्ट अतिथि सिरसला के सरपंच रामनिवास, मूलाराम कस्वा, आशाराम, रामप्रसाद अग्रवाल, राजेंद्र गोस्वामी, मोहनदास चारण ने विचार व्यक्त किए। भाजपा खेलकूद प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजेंद्र भाटी ने प्रतियोगिता को लेकर जानकारी दी। मेजबान टीम ने साेमासी की टीम को हराकर उदघाटन मैच जीता। आयोजन समिति के नौरंगलाल शर्मा, गनपतदान चारण, ओमप्रकाश सेन, जगमाल माहिच, भंवरलाल गुर्जर, हेतराम पूनिया, सुभाष मीना आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
घांघूमें कबड्डी का समापन
चूरू|मानवप्रगति सेवा संस्थान के तत्वावधान में गांव घांघू में 15 वर्षिय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. एनए खान ने कहा कि युवाओं को खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि वे शारीरिक मानसिक रूप से मजबूत बन सके। उन्होंने कहा कि युवाओं का परंपरागत खेलों से मोहभंग हो रहा है, लेकिन ये खेल भी उन्हें राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याती दिला सकते है। इस मौके पर अतिथियों ने विजेता बाडेट उप विजेता आसलू की टीम को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया।
बॉस्केटबॉलप्रशिक्षण शुरू
छापर|सरकारीसीनियरसैकंडरी स्कूल में बॉस्केटबॉल खिलाड़ियों का जिलास्तरीय प्रशिक्षण सोमवार को शुरू हुआ। इसमें 14 19 आयुवर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्घाटन समाजसेवी बाबूलाल सारड़ा ने किया। संस्था प्रधान रेखाराम गोदारा ने भी संबोधित किया। जिलास्तरीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में चयनित 19 वर्षीय वर्ग में छापर के 8, पीसीबी सुजानगढ़ के 3, गाड़ोदिया आदर्श विद्या मंदिर के 5 सीनियर सैकंडरी स्कूल तारानगर के 4 खिलाड़ी आए हैं। इसी तरह 14 वर्ष आयु वर्ग छात्र वर्ग में राजकीय पेड़ीवाल स्कूल छापर, तोलाराम भंसाली माध्यमिक विद्यालय बाल भारती सुजानगढ़ के कुल 18 खिलाड़ी बालिका वर्ग में छापर की 12 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 19 आयुवर्ग के खिलाड़ी शारीरिक शिक्षक चैनरूप दायमा जगदेवसिंह राजपूत इन्हें प्रशिक्षण देंगे। चयनित 19 आयुवर्ग के खिलाड़ी डीडवाना 14 आयुवर्ग के खिलाड़ी बाड़मेर म