वेतन भुगतान समय पर करें
सुजानगढ़ | राजस्थानशिक्षक संघ अंबेडकर ने कलेक्टर के नाम का ज्ञापन सोमवार को एसडीएम को दिया। संघ अध्यक्ष दीपाराम सांडेला के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में पंचायतीराज अध्यापकों, प्रबोधकों को अगस्त का वेतन भुगतान करवाने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया कि बीईईओ के अधीन कार्यरत अध्यापकों प्रबोधकों को अगस्त का वेतन अब तक नहीं दिया गया है। ज्ञापन देने वालों में कोषाध्यक्ष श्रवण सांखला, गुलाबचंद मेघवाल, पूर्णमल मेघवाल एवं उपाध्यक्ष पुरुषोतम चौहान भी शामिल थे। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के स्थानीय अध्यक्ष बनवारीलाल कुल्हरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बीईईओ से मिलकर अध्यापकों एवं प्रबोधकों को समय पर वेतन दिलाने की मांग की। बीईईओ ने प्रतिनिधिमंडल का बुधवार तक बकाया वेतन दिलाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में त्रिलोकचंद किलका, सुरेश कुमार जानंू, रामनारायण पूनियां, शिशुपाल दैया, भंवरलाल पांडर, आदूराम मेघवाल, पवन कुमार मीना एवं रामकुमार मीना सहित थे।