पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामकथा में झांकी सजाई

रामकथा में झांकी सजाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनकेलोहिया स्टेडियम में श्रीरामकथा सुनने सोमवार को महिलाओं की भीड़ उमड़ी। आयोजन शिव संस्थान ठरडा धाम श्रीरामकथा आयोजन सेवा समिति की ओर से किया जा रहा है।

संत मुरलीधर महाराज ने कथा में श्रीराम-सीता विवाह के बाद विदाई की कथा सुनाई। इस पर श्रोताओं की आंखों में आंसू गए। अयोध्या में उनके के स्वागत के प्रसंग के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। विवाह के बाद विदाई वेला में सीता की मां सुनयना ने उन्हें सास-ससुर पति की सेवा करने की सीख दी तथा राजा जनक ने सीता को नारी-धर्म की दी गई शिक्षा के बारे में व्याख्या की। कथा में कैकयी दशरथ संवाद, राम वनवास केवट राम संवाद की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। रविवार को मुख्य यजमान सत्यनारायण अरोड़ा, करणीसिंह शेखावत, सीताराम बोचीवाल एवं विनोद भास्कर ने सप|ीक विद्धान पंडितजनों की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीरामकथा की पूजा की। कथा समिति के प्रवक्ता भंवरलाल गिलाण ने बताया कि जोधपुर से आए संत मनीष ओझा का समिति के अध्यक्ष माणकचंद सराफ, विद्याधर पारीक, शंकरलाल सामरिया, पवन मूंदड़ा, प्रहलादनारायण माटोलिया एवं दानमल भोजक ने माला पहना कर दुपट्टा भेंटकर स्वागत किया। रविवार को कथा प्रवचन में विधायक खेमाराम मेघवाल भी शामिल हुए।

शिवपुराणकथा 17 से

राजलदेसर|कस्बेके उत्तरी मुक्तिधाम स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर पर महाशिवपुराण कथा का आयोजन 17 से 23 सितंबर तक रहेगा। जगदीश माली ने बताया कि शिवपुराण कथा को लेकर 17 सितंबर को सुबह 9 बजे टांटिया शिवालय से कथास्थल तक कलश यात्रा निकलेंगी। दिन में 12 से 4 बजे तक त्रिभुवनपुरी महाराज कथा का वाचन किया जाएगा।

सुंदरकांडआज

राजलदेसर| गोरक्षार्थहनुमंत शक्ति की ओर से श्रीराजलदेसर गोशाला में सामूहिक सुदरकांड पाठ मंगलवार को होगा। गोशाला उपाध्यक्ष अभय सोनी ने बताया कि गोरक्षार्थ हनुमंत शक्ति जागरण को लेकर सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया है। पाठ में बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। इस अवसर पर गोशाला में लगे सीसीटीवी कैमरों का उदघाटन विधायक राजकुमार रिणवा की ओर से किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर दिनभर तैयारियां जारी रही।

सुजानगढ़. कथामें श्रीराम-सीता की सजाई झांकी।