पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशन सहित अनेक मुद्‌दों पर चर्चा हुई

पेंशन सहित अनेक मुद्‌दों पर चर्चा हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतसमिति की साधारण सभा शुक्रवार को हुई। प्रधान नानीदेवी गोदारा ने अध्यक्षता की। बैठक में पानी, बिजली, राशन वितरण व्यवस्था एवं सड़क निर्माण सहित अनेक विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में पंचायत समिति क्षेत्र के लोगों को पेंशन नहीं मिलने पर सदस्यों ने रोष जताया।

जिला परिषद सदस्य पूसाराम गोदारा ने कहा कि सरकार की विकलांग एवं वृद्ध की सहायतार्थ शुरू की गई पेंशन ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र व्यक्तियों के पास समय पर नहीं पहुंच रही है। एसडीएम अजय आर्य ने बताया कि तहसील क्षेत्र में 34 हजार पेंशनधारी हैं, जबकि 70 से 80 प्रतिशत लोगों के बैंकों में खाते हैं। पात्र व्यक्तियों की ओर से खातों के नंबर नहीं दिए जा रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि शीघ्र ही पटवारी एवं ग्रामसेवकों से सभी पात्र व्यक्तियों के बैंक खातों के नंबर लिए जाकर पेंशन उनके खातों में स्थानान्तरित किए जाने के प्रयास किए जाएंगे। पंचायत समिति सदस्य प्रहलाद नाई एवं रामसुख गोदारा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र व्यक्तियों के पास पांच पांच माह से पेंशन नहीं मिल रही है। बैठक मे पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा एवं अन्य विभागों केअधिकारियों के अलावा भाजपा जिलामहामंत्री बुद्धिप्रकाश सोनी, प्रहलाद जाखड़, अमरसिंह भाटी, सुभाष ढ़ाका सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सुजानगढ़. पंचायतसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक मेघवाल।