बैठक में मूर्ति अनावरण को लेकर चर्चा की
सुजानगढ़ | भाजपाकार्यालय में शहर देहात मंडल की शनिवार को बैठक महावीरसिंह पार्वतीसर की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में 16 फरवरी को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राज्यपाल कल्याणसिंह के गोपालपुरा में मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। विधायक खेमाराम मेघवाल ने कार्यक्रम की पूरी रुपरेखा के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। उन्होंने सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 100 बसों से कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान रतनसिंह सांडवा, मंडल अध्यक्ष वैद्य भंवरलाल शर्मा, बीदासर नपा अध्यक्ष खालिद बल्खी, बीदासर मंडल अध्यक्ष संचियालाल बैद, जुल्फीकार अली, रफीक मुगल, गणपतदास गोपालपुरा, गणेश मंडावरिया, बीरबल प्रजापत पारेवड़ा ने अपने विचार रखे। बैठक में अमरचंद भाटी, अरुण तिवाड़ी, प्रहलाद जाखड़, नवर| पुरोहित, रविंद्र कुमार बोबासर मालूसिंह चारण सहित अनेक लोग शामिल थे। संचालन बुद्धिप्रकाश सोनी ने किया।
सुजानगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक खेमाराम मेघवाल।