आरोग्य शिविर लगाया
सुजानगढ़| कानूताके स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को आरोग्य राजस्थान शिविर का उदघाटन मोतीलाल बोहरा सहीराम बिडासरा ने किया। डाॅ. प्रवीण कुमार झाझडिय़ा डाॅ. सपनासिंह ने 305 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की। 42 रोगियों की लैब जांच की गई। शिविर में 10 गर्भवती महिलाओं की प्रसूति पूर्व की जांच की गई। 17 रोगियों को उच्च संस्थान के लिए रैफर किया गया।