शिविर में सैकड़ों लोगों की जांच
सुजानगढ़|मालासी मेंमंगलवार को राजकीय सैकंडरी स्कूल में संतोषकंवर की स्मृति में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगा। इसका उदघाटन जिला परिषद सदस्य हिम्मतसिंह, पूर्व सरपंच झूमरमल दैया ताराचंद दैया ने किया।आयुर्वेद चिकित्सक सांवरमल शर्मा ने शिविर में एसीडीटी, पायल्स, कब्ज स्त्रीरोग के 154 मरीजों की जांच कर दवा दी। शिविर में शिक्षक रामचंद्र गोदारा, सुलतान जाट, नत्थूराम गोखी, बुधरमल कुल्हरी ने अतिथियों चिकित्सक का स्वागत किया।
सुजानगढ़. शिविरमें जांच करते हुए आयुर्वेद चिकित्सक।