\"भरत कथा बिना रामकथा अधूरी\'
एनकेलोहिया स्टेडियम में सोमवार को श्रीरामकथा आयोजन सेवा समिति शिव संस्थान ठरड़ा धाम की ओर से रामकथा में राम-भरत मिलन पर प्रवचन हुआ। संत मुरलीधर महाराज ने कहा कि भरत कथा के बिना राम कथा अधूरी है। यजमान सत्यनारायण अरोड़ा व्र रघुवीर राजपुरोहित ने सप|िक रामचरित मानस की पूजा की।
टांटियाशिवालय से उत्तरी मुक्तिधाम तक निकलेगी कलश यात्रा
राजलदेसर|उत्तरीमुक्तिधाम स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर में बुधवार से महाशिवपुराण कथा का शुभारंभ होगा।
बुधवार से 23 सितंबर तक चलने वाली कथा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जगदीश माली, सुमितसिंह ने बताया कि शिवपुराण कथा को लेकर बुधवार को सुबह नौ बजे टांटिया शिवालय से कथास्थल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के बाद विधिवत पूजन के साथ दिन में 12 से चार बजे तक त्रिभुवनपुरी महाराज कथा का वाचन करेंगे।
भागवतकथा आज से
तारानगर|बंकाधर्मशाला में बुधवार को भागवत कथा का शुभारंभ होगा। पूनमचंद सरावगी ने बताया कि कथा के शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा का वाचन आचार्य पं. बृजेशकृष्ण वृंदावन करेंगे।
सुजानगढ़ . रामकथामें सोमवार को सजाई सजीव झांकियां। रामकथा में सोमवार को सजाई सजीव झांकियां।