खिलाड़ी छात्राओं का स्वागत
सुजानगढ़ | सोनादेवीसेठिया गर्ल्स कॉलेज में मंगलवार को दो छात्राओं का स्वागत किया गया। डीपीई वीणा सेठी ने बताया कि हनुमानगढ़ में हुई बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता के ट्रायल में कॉलेज की दो छात्राओं सुरुचि प्रजापत शिल्पा राठौड़ का चयन हुआ। विनायक कॉलेज विजयनगर में हुई क्रास कंट्री प्रतियोगिता में सुरुचि प्रजापत शीर्ष छह में रही। उसका चयन अंतरमहाविद्यालय क्रॉस कंट्री टीम में हुआ।
सुजानगढ़ कॉलेज में छात्राओं का स्वागत करते हुए।