पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांधलसर में मूर्ति अनावरण आज, गहलोत पायलट आएंगे

कांधलसर में मूर्ति अनावरण आज, गहलोत पायलट आएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तहसीलके कांधलसर गांव में चौधरी शिंभुराम ढाका के मूर्ति अनावरण बुधवार को होगा। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट सहित कई कांग्रेसी नेता आएंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष मास्टर भंवरलाल के नेतृत्व में मंगलवार को पदाधिकारियों ने मूर्ति अनावरण स्थल का जायजा लिया। मेघवाल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत सालासर से रवाना होकर सुजानगढ़ होते हुए कांधलसर पहुंचेंगे। सम्मेलन में सांसद नरेंद्र बुढाणिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी, पूर्व मंत्री बीडी कल्ला, सूरजगढ़ विधायक श्रवण चौधरी, कोलायत विधायक भंवरसिंह भाटी, लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंदसिंह डोटासरा, पूर्व राज्यमंत्री लालचंद कटारिया, रामलाल जाट, हरीश चौधरी, पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया, विधायक नारायणसिंह चौधरी, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, जिला प्रमुख कौशल्या पूनिया सहित नेताओं के भाग लेने की संभावना है।