सुजानगढ़ में बंद बेअसर
पोसवाल की जमानत अर्जी खारिज, जेल भेजा
सुजानगढ़बंद के आह्वान के चलते मंगलवार को पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए पथिक सेना के अध्यक्ष की जमानत एसडीएम कोर्ट ने खारिज कर दी तथा उसे जेल भेजने का आदेश दिया।
डॉक्टरने करवाया दुर्व्यवहार का मामला दर्ज
राजकीयअस्पताल के डॉ. नरेंद्र सिंह ने पथिक सेना अध्यक्ष महावीर पोसवाल के खिलाफ थाने में दुर्व्यवहार करने गला पकड़ने का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में डॉक्टर ने बताया कि जब वे 26 नवंबर को मरीज देख रहे थे, तब महावीर पोसवाल ने आकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया तथा गला पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस चौकस रही, राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार
बंदके आह्वान से व्यापारियों के अलग रहने की सूचना पर मंगलवार को कस्बे में पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निबटने के लिए छापर, सालासर, बीदासर सांडवा के एसएचओ को बुला लिया गया। डीएसपी हेमाराम चौधरी ने बताया कि बंद के आह्वान को देखते हुए पुलिस ने महावीर पोसवाल को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब रहे कि पोसवास पथिक सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष है।
सुजानगढ़. घंटाघरके पास खड़े पुलिस के वाहन।
भास्कर न्यूज | सुजानगढ़
पथिकसेना संगठन सामाजिक संगठनों का मंगलवार को सुजानगढ़ बंद का आह्वान बेअसर रहा। मुख्य बाजार में दुकानें खुली रही। केवल सब्जीमंडी बंद रही। इस बीच पुलिस ने शांतिभंग में एक जने को गिरफ्तार किया है।
राजकीय अस्पताल के डॉ. एनएस राठौड़ पर कार्रवाई की मांग को लेकर पथिक सेना अन्य संगठनों ने मंगलवार को बंद का आह्वान किया। अचानक बंद के आह्वान किए जाने का व्यापारियों ने विरोध किया। उन्होंने सोमवार शाम को बैठक कर बंद से अलग रहने की बात कही। इसके लिए बाकायदा पुलिस को सूचित भी कर दिया। इसी कारण मंगलवार सुबह से ही रोज की तरह बाजार में आवागमन रहा। दुकानें खुली रही। दूसरी ओर बंद के समर्थकों ने सोमवार को सब्जीमंडी के पदाधिकारियों से बातचीत की, जिस पर उन्होंने मंगलवार को माल नहीं मंगाया, जिसके चलते सब्जीमंडी बंद रही।
येथा मामला
कस्बेके राजकीय अस्पताल के डॉ. एनएस राठौड़ के एक महिला के पेट में चीरा लगाकर ऑपरेशन नहीं करने एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार मामले में पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष