- Hindi News
- खाने के रुपए मांगने पर पीटा, होटल में तोड़फोड़ की
खाने के रुपए मांगने पर पीटा, होटल में तोड़फोड़ की
सुजानगढ़| थानेमें मेगा हाईवे पर संचालित होटल में तोडफ़ोड़, मारपीट करने तथा गल्ले में से पैसे निकाल ले जाने के आरोप का मामला दर्ज किया गया है। होटल के मूलसिंह ने सुजानगढ़ निवासी गणेश जानू तथा बीस अन्य व्यक्तियों के खिलाफ खाना खाने के बाद पैसा मांगने पर होटल कर्मियों के साथ मारपीट करने फर्नीचर टीवी सैट तोड़ देने तथा रुपए ले जाने का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के अनुसार तोड़फोड़ के समय होटल पर खड़े एक बड़े वाहन दो बाइक को भी नुकसान पहुंचा।