पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाय और धर्म दोनों को भूली भाजपा : गहलोत

गाय और धर्म दोनों को भूली भाजपा : गहलोत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतचुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए बुधवार को तहसील के ग्राम कांधलसर में हुए शिंभुराम ढाका की मूर्ति का अनावरण एवं किसान सम्मेलन में दिग्गज नेताओं ने शिरकत की तथा भाजपा के एक साल कार्यकाल की आलोचना की।

किसान सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सत्ता में आते ही भाजपा गाय धर्म दोनों को भूल गई है, इसी कारण उसने गोशाला का अनुदान एवं धार्मिक तीर्थ यात्रा की योजना को बंद कर दिया।

लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद डोटासरा की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक वर्ष में बदले की भावना से कार्य किया है। प्रदेश में विकास एवं कानून व्यवस्था दोनों ही खराब हो गई है। इस सरकार की सोच को लकवा मार गया है। उन्होंने कहा कि उतराखंड में आई त्रासदी में मृतकों के परिजनों को कांग्रेस सरकार की ओर से दी गई नौकरी पर भाजपा अड़ंगा लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांधलसर गांव से आज से ही पंचायत चुनाव की तैयारियों का आगाज हो गया है।

जनताकी गाढ़ी कमाई पर प्रदेश सरकार जश्न मना रही है : पायलट

सम्मेलनमें प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा सरकार पर सीधा कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार जनता की गाढ़ी कमाई से एक वर्ष की उपलब्धि का जश्न मनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी विकास कार्य बंद कर दिए गए है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार सरकारी स्कूलों को बंद करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जनता के भरोसे हमने उपचुनाव में सरकार की नींद तोड़ी थी।

गरीब-मजदूरवर्ग का शोषण : डूडी

विधानसभाप्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी ने कहा कि भाजपा के शासन में किसान, गरीब एवं मजदूर वर्ग का शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि डीजल के भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों के अनुसार और सस्ता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे अधिक शर्म की बात इस सरकार के लिए और अधिक कुछ हो नहीं सकती जेलों में हथियार जाते हैं तथा वहां कैदी भी सुरक्षित नहीं है।

मूंगफलीखरीद केंद्र अब तक नहीं खोले : मेघवाल

पूर्वमंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि सरकार ने मूंगफली खरीद के लिए खरीद केंद्र अब तक नहीं खोले जिससे किसानों में रोष है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस के शासन में स्वीकृत काम अब तक शुरू नहीं किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाय