पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वारदात करने आए तीन पकड़े

वारदात करने आए तीन पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरदारशहरमें बड़ी वारदात को अंजाम देने रहे तीन शातिरों को पुलिस ने शनिवार रात गश्त के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तीनों बाइक पर थे। इनके पास से दो चाकू, एक बड़ा कट्‌टर दो सरिये बरामद हुए हंै। पकड़े गए बदमाशों ने सुजानगढ़ में करोड़ों रुपए की चोरी सहित कई वारदातों को अंजाम देने की बात पुलिस पूछताछ में स्वीकार की है।

थानाधिकारी अनिल मूंड ने बताया कि बीकानेर रोड पर एएसआई उम्मेदसिंह शनिवार रात को गश्त थे। करीब 10 बजे श्रीडूंगरगढ़ की ओर से एक बाइक पर तीन जने आए, जिन्हें रोकने का इशारा किया लेकिन रूके नहीं, जिस पर पुलिस को संदेह हुआ और पीछा किया तो बाइकर्स वाहन छोड़ भागने लगे, तभी पुलिसकर्मियों ने तीनों को दबोच लिया और तलाशी लेने पर उनके पास दो चाकू, एक बड़ा कट्टर, दो सरिये बरामद किए। पुलिस ने बताया कि इनमें राजेश उर्फ नंदकिशोर पुत्र गिगदास उर्फ नानूराम स्वामी निवासी सुजानगढ़, शेरा उर्फ सुखदेव पुत्र हीरालाल उर्फ हरिदास स्वामी निवासी वार्ड 32 सुजानगढ़ तथा भगवानसिंह पुत्र रुघवीरसिंह राजपूत निवासी बुकलसर बड़ा तहसील सरदारशहर शामिल है। आरोपियों से पूछताछ में बताया कि वे कस्बे में चोरी करने के इरादे से आए तथा इससे पूर्व भानीपुरा थानांतर्गत बुकलसर बड़ा में स्वर्णकार की दुकान में चोरी करना स्वीकार किया।

दो का नाम सुजानगढ़ की बड़ी चोरी में शामिल

इसमेंदो आरोपी राजेश उर्फ नंदकिशोर शेरा उर्फ सुखदेव ने गत दिनों सुजानगढ़ में 40 किलो चांदी करोड़ों की चोरी के प्रकरण में शामिल होना बताया है, जिनकी सुजानगढ़ पुलिस को काफी समय से तलास थी। पुलिस दल में एएसआई, कांस्टेबल विनोद कुमार, संजय कुमार, मनीष कुमार, नंदलाल चालक नरेश थे। थानाधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिससे अनेकों वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

सरदारशहर. पकड़ेगए नकबजन पुलिस दल के साथ।