दो आरोपी गिरफ्तार
दो आरोपी गिरफ्तार
सुजानगढ़.सांडवापुलिस ने दो अलग-अलग मामलों के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 12 जुलाई को अपहरण एवं मारपीट के दर्ज मामले में आरोपी तोलाराम जाट निवासी बैरासर तथा 11 अक्टूबर को युवती को बहला फुसला कर भगा कर ले जाने के मामले में आरोपी सहीराम मेघवाल निवासी सांडवा को गिरफ्तार कर रविवार को सरदारशहर में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।