ननिहाल से लौटते बाइक सवार युवक की मौत
बाइकपर ननिहाल से रहे युवक की शनिवार रात जयपुर ले जाते समय मौत हो गई। मृतक तहसील राशन डीलर यूनियन अध्यक्ष रामलाल निठारवाल का पुत्र था। हादसे की सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार सुजानगढ़ में रेलवे लाइन पार रहने वाले रामलाल निठारवाल शनिवार दोपहर दो बजे बाइक से ससुराल गांव करेजड़ा पहुंचे थे। पीछे से उनके सुजानगढ़ स्थित मकान पर ताऊ प्रभातीलाल एवं उनके लड़के ओमप्रकाश मिलने के लिए पहुंचे। जिनको रामलाल का पुत्र हनुमान गाड़ी से गांव करेजड़ा छोड़ने चला गया। वहां पर सब कुछ अच्छी तरह था। शाम को करेजड़ा से रामलाल का पुत्र हनुमान बाइक से रवाना हुआ। उसके कुछ देर बाद ही पिता रामलाल एवं परिवार के अन्य सदस्य गाड़ी से सुजानगढ़ के लिए रवाना हो गए। सुजानगढ़ से गनोड़ा मार्ग पर अज्ञात वाहन से आमने-सामने से हुई टक्कर से हनुमान गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना के होने के लगभग पांच ही मिनट बाद पीछे से पिता एवं अन्य लोग मौके पर पहुंच गए एवं घायल हनुमान को लेकर सुजानगढ़ अस्पताल पहुंचे। जहां से उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण उसे जयपुर रैफर किया गया। रास्ते में सीकर जिले के नेछवा के पास उसकी मृत्यु हो गई। सरकारी अस्पताल में रविवार सुबह हनुमान (35) का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
सरकारीअस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद जब हनुमान का शव घर लाया गया तो घर में कोहराम मच गया एवं वहां खड़े सभी लोगों के आंखों से आंसू निकल पड़े एवं आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। शव को देखकर प|ी सुनीता, माता भंवरीदेवी एवं पुत्र पंकजकुमार, राहुल एवं पुत्री प्रियंका तथा भाईयों के आंखों से आंसू रुक ही नहीं रहे थे। परिजनों के आंखों में आंसू देखकर वहां पर सभी खड़े लोगों की आंखे नम हो गई।
पुलिसमें हुआ मामला दर्ज
थानाबीदासर में मृतक के भाई हीरालाल ने सारोठिया गनोड़ा सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर से उसके भाई हनुमान की मृत्यु हो जाने की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।