रावणा राजपूत युवा महासभा की बैठक
सुजानगढ़ | रावणाराजपूत सभा भवन में रविवार को युवा अध्यक्ष राजेंद्रसिंह दहिया की अध्यक्षता में समाज की बैठक हुई। बैठक में समाज को संगठित करने एवं आने वाले पंचायत चुनावों में भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में युवाओं को अधिक से अधिक संगठित करने पर चर्चा की गई। बैठक में प्रकाशसिंह खींची, रणवीरसिंह करणावत, वीरेंद्रसिंह गोपालपुरा, नारायणसिंह उदावत, दामोदरसिंह, महावीरसिंह, शिवराजसिंह, पपूसिंह चौहान एवं सुरेंद्रसिंह सहित उपस्थित थे।