कुकर्मी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए ज्ञापन
डाॅ.अांबेडकर स्टूडेंट फ्रंट आफ इंडिया के सदस्यों ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार गोकुलदान चारण को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरदारशहर तहसील के गांव नाहरसरा के शिक्षक रामेश्वरलाल ढ़ाका द्वारा सरकारी स्कूल की कक्षा तीन की छात्रा के साथ कुकर्म किए जाने की निंदा करते हुए शिक्षक को गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण दलित समाज में आक्रोश है तथा समय रहते शिक्षक को गिरफ्तार नहीं किया गया तो दलित समाज आंदोलन करेगा। ज्ञापन देने वालों में इंद्रचंद सोनी, एडवोकेट तिलोक मेघवाल, भवानीशंकर मेघवाल, राजेश स्वामी, विकास, हनुमान रेगर, मुकेश खटीक मदन मेघवाल सहित अनेक लोग साथ थे।
सुजानगढ़. तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए सदस्य।