पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10 को कृमि मुक्ति दिवस मनाएंगे

10 को कृमि मुक्ति दिवस मनाएंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयकृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी को मनाए जाने को लेकर खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यशाला ब्लाक मासिक बैठक सोमवार को हुई।

खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अशोक चौधरी ने बताया कि एक से छह वर्ष के बच्चों को एल्बेडाजोल दवाई सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर तथा छह से 19 वर्ष के बच्चों को स्कूल में निशुल्क दी जाएगी।

एल्बेडाजोल की दवाई कृमि नियंत्रण में मदद करती है। कृमि संक्रमण से बच्चों में कुपोषण, खून की कमी, भूख लगना, बैचेनी, पेट में दर्द सूजन, उल्टी और दस्त तथा मल में खून आना जैसे हानिकारक प्रभाव होते हैं, जो कि इस दवाई के सेवन से रोके जा सकते हैं। यह दवाई बच्चों और बड़ों सभी के लिए सुरक्षित लाभकारी है। उन्होंने बताया कि जो बच्चे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी पर किसी भी कारण से वंचित रहे लोगों को यह दवाई 15 फरवरी को मॉपअप दिवस को दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...