- Hindi News
- आज सुजानगढ़ बंद के आह्वान से दूर रहेंगे व्यापारी
आज सुजानगढ़ बंद के आह्वान से दूर रहेंगे व्यापारी
सुजानगढ़ | शहरके विभिन्न संगठनों ने मंगलवार को सुजानगढ़ बंद का आह्वान किया है। राजकीय अस्पताल के डॉ. एनएस राठौड़ के एक महिला के पेट पर चीरा लगाकर ऑपरेशन नहीं करने एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के विरोध में मंगलवार को बंद का आह्वान किया गया है।दूसरी ओर सोमवार शाम को विभिन्न व्यापार मंडलों ने बैठक कर सुजानगढ़ बंद के आह्वान पर असहमति जताई है। किराणा मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन माहेश्वरी, मंत्री नंदलाल घासोलिया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप तोदी, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष बुद्धिप्रकाश सोनी, रेडीमेड एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पवन बेडिय़ा एवं कपड़ा व्यापार संघ के मोहम्मद हनीफ भाटी एवं फुटवियर एसोसिएशन के अध्यक्ष साधुराम जगवानी ने दुकानें खुलने रखने की सहमति दी है।