पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई वर्षों से उपेक्षित सुजानगढ़ के ऐतिहासिक नाथोतालाब के सौंदर्यीकरण की जरूरत

कई वर्षों से उपेक्षित सुजानगढ़ के ऐतिहासिक नाथोतालाब के सौंदर्यीकरण की जरूरत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद पहल करे तो संस्थाएं भी सहयोग को तैयार

भास्कर मुद्‌दा

वर्षोंसे उपेक्षित ऐतिहासिक नाथोतालाब के सुधार के कई सामाजिक संस्थाएं सहयोग को तैयार है। इन संस्थाओं के प्रतिनिधियों का कहना है कि नगर परिषद पहल करे तो वे उनका सहयोग करेंगे। शहर की कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भास्कर से बातचीत करते हुए कहा कि नाथोतालाब के लिए जनप्रतिनिधियों को भी आगे आना चाहिए। शहर के जनप्रतिनिधि होने के नाते शहर के सौंदर्यींकरण को लेकर उनका दायित्व बनता है कि वे इस मामले में नगर परिषद अधिकारियों से बातचीत करें। लोगों ने कहा कि नाथोतालाब की लोकेशन किसी रमणीक स्थल कम नहीं है। वैसे भी यहां खेल, धार्मिक अन्य आयोजनों की धूम रहती रही है, ऐसे में इसकी चारदीवारी करवाकर सौंदर्यीकरण की योजना बनाई जा सकती है।

> रमणीक स्थल बने, यहां गार्डन भी होना चाहिए

> तालाब के अलावा पायतन के चारों ओर दीवार बनें

> शहर के कई मार्गों से जोड़ने के लिए रिंग रोड बनें

> तालाब की सफाई करवाकर सौंदर्यीकरण किया जाए

> नाथोतालाब में छोड़े गए गंदे पानी के नालों को बंद करें

> नाथोतालाब पर हुए कच्चे पक्के अतिक्रमण हटे

> खेल मैदान में चारों ओर ऊंची दीवार बनाई जाएं

> मंदिर एवं लोकमंच को अतिक्रमियों से मुक्त करवाए

> नाथोतालाब क्षेत्र को नेचर पार्क के रूप से विकसित हो

> तालाब क्षेत्र में फ्लड लाइट लगाई जाएं।

ये आए लोगों के सुझाव

^हमने नगरपालिका को नाथोतालाब के विकास के लिए कई पत्र लिखे, परंतु आज तक एक भी पत्र का जवाब नहीं आया। परिषद पहल करे तो हम सहयोग करेंगे। -नवरतनमल सुराणा, अध्यक्ष,सुजानगढ़ नागरिक परिषद, कोलकाता

^नाथोतालाबक्षेत्र का विकास हमारा सपना है। कुछ बरसों पूर्व संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त एक पत्र एसडीएम को दिया था परंतु किसी ने कोई रुचि नहीं दिखाई। -शंकरलालगोइंका,सेवानिवृत प्रधानाचार्य

^नाथोतालाबके सामने स्थित शीतला माता मंदिर अतिक्रमण का शिकार है अतिक्रमणकारी इतने आश्वस्त है लगता है उन्हें पूरा संरक्षण प्राप्त है। -महेंद्र खुडिय़ा, व्यवसायी

^नाथोतालाबको देखने बीस बरस बाद आया तो लगा कि एक स्वच्छ और पवित्र जगह कचराघर बन गई। -भागीरथ चांडक, सचिव,सुजानगढ़ नागरिक परिषद, कोलकाता

^नाथोतालाबको सुंदर बनाने के लिए नगरपरिषद को पहल करनी चाहिए -शंकर सामरिया, वास्तुशिल्पी