पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑटोरिक्शा का किराया पुन: संशोधित करने की मांग

ऑटोरिक्शा का किराया पुन: संशोधित करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानगढ़ | गतदिनों पेट्रोल एवं डीजल के गिरते दामों के बावजूद ऑटोरिक्शा चालकों की ओर से लिए जा रहे किराये को संशोधित करवाने की मांग का एक पत्र डीटीओ को प्रेषित किया गया है। पत्र में ऑटोचालकों की मनमानी प्रवृति पर अंकुश लगाने और किराये का पुन: निर्धारण करवाने की मांग की गई है। पांच अगस्त को ऑटोरिक्शा के किराये के निर्धारण के लिए की गई बैठक में निर्णय के बारे में भी जानकारी मांगी गई है।