पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरण

विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयप्रतापमल बगडि़या उप्रा संस्कृत स्कूल में सोमवार को प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरण किए गए। प्रधानाध्यापक पूनमचंद सारस्वत ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत सालासर डाॅ.भवानीशंकर शर्मा ने की।

मुख्य अतिथि साहित्यकार घनश्यामनाथ कच्छावा विशिष्ट अतिथि मरुदेश संस्थान के सचिव कमल नयन तोषनीवाल तथा विद्यालय एसएमसी अध्यक्ष सोहनलाल सांसी थे। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवल्लन किया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं वैदिक श्लोकों का पाठन किया। कार्यक्रम में संभागीय शिक्षा अधिकारी संस्कृत डाॅ. बलवानसिंह शर्मा सरिता सारस्वत के सहयोग से विद्यार्थियों को शिक्षण सहयोगी सामग्री का वितरण किया गया। अतिथियों का स्वागत फूलसिंह मीणा, रतनलाल जोशी, सुरेश कुमार ने किया। संचालन रिछपाल बुनकर ने किया।

सुजानगढ़. विद्यार्थी को पारितोषिक वितरण करते हुए अतिथि

खबरें और भी हैं...