- Hindi News
- मन्नत पूरी होने पर संत को मंत्री ने जूते पहनाए
मन्नत पूरी होने पर संत को मंत्री ने जूते पहनाए
ढाणीकुम्हारान में तोलनाथ की बगीची में साधनारत संत मूलनाथ को राज्यमंत्री राजकुमार रिणवा ने जूते पहनाकर संकल्प पूरा कराया। छह साल पहले संत ने रिणवा के मंत्री बनने तक नंगे पैर रहने का संकल्प लिया था।
गुरुवार को बगीची परिसर में हुए कार्यक्रम में सैंकड़ों लोग शामिल हुए। सुजानगढ़ के पूर्व विधायक रामेश्वरलाल भाटी, बीदासर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार सोनी, सीताराम भोभरिया, भंवरसिंह राठौड़, महेन्द्र सिंघी, मोहननाथ सिद्ध, किशनलाल, रामेश्वरलाल गैदर, जुल्फीकार अली रिणीवाल, बजरंग टेलर, एसडीएम अनिल मेहला, थानाधिकारी जितेन्द्र स्वामी खींवकरण नराणिया सहित कई लोग मौजूद थे।