पंचायत चुनाव-आवेदन पत्रों की जांच शुरू
सुजानगढ़| सुजानगढ़पंचायत समिति की 29 ग्राम पंचायत के चुनावों की मतदाता सूची में नाम जोड़ने घटाने संशोधन करने के आवेदन पत्रों की जांच शुरू हुई।
अंतिम तिथि तक तीन हजार 66 आवेदन पत्र नाम जोड़ने 768 आवेदन नाम घटाने तथा 191 आवेदन पत्र संशोधन के बीएलओ के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। इन आवेदन पत्रों की जांच करवाई जा रही है। बाद में मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। ग्राम पंचायतवार नाम जोडऩे, घटाने संशोधन के आवेदन पत्र क्रमवार प्राप्त हुए हैं। ग्राम पंचायत शोभासर में जोड़ने के 48, घटाने के 41 संशोधन के 22, सालासर में जोड़ने के 276, घटाने के 155 व्र संशोधन के 5, नोरंगसर में जोड़ने के 72, घटाने के 32 संशोधन के 1, खारिया कनीराम में जोड़ने के 89, घटाने के 12 संशोधन के 19, खूड़ी में जोड़ने के 80, घटाने के 16 संशोधन के दो, मालासी में जोड़ने के 94, घटाने के 22 संशोधन के 13, मुरड़ाकिया में जोड़ने के 68, घटाने के 60 व्र संशोधन के सात, गुडावड़ी में जोड़ने के 52, घटाने के 15 संशोधन के तीन, भीमसर में जोड़ने के 87, घटाने के 13 संशोधन के पांच, लोढ़सर में जोड़ने के 173, घटाने के नौ, बोबासर में जोड़ने के नौ, घटाने के चार संशोधन के दो, मलसीसर में जोड़ने के 153, घटाने के 78 संशोधन के 11, बडाबर में जोड़ने के 74, घटाने के 16, भानीसरिया में जोड़ने के 24, घटाने के 24 संशोधन के छह, हरासर में जोड़ने के 63, घटाने के 24, संशोधन के सात, राजियासर में जोड़ने के 90, घटाने के 18, संशोधन के पांच, आबसर में जोड़ने के 64, घटाने के 24, संशोधन के तीन, रणधीसर में जोड़ने के 163, घटाने के 38 संशोधन के एक, गुलेरिया में जोड़ने के 142, घटाने के 16 संशोधन के एक, गोपालपुरा में जोड़ने के 87,घटाने के 29 संशोधन के सात, चरला में जोड़ने के 115, घटाने के 12 संशोधन के चार, जोगलिया में जोड़ने के 240, जेतासर में जोड़ने के 59, घटाने के 27, संशोधन के तीन, जीली में जोड़ने के 65, संशोधन के एक, सारोठिया में जोड़ने के 243, घटाने के 13 संशोधन के 23, बाघसरा आथूणा में जोड़ने के 127, घटाने के 22 संशोधन के पांच, भासीणा में जोड़ने के 73, घटाने के दो संशोधन के 12, कानूता में जोड़ने के 181, घटाने के 53 संशोधन के चार तथा मूंदड़ा में जोड़ने के 101, घटाने के 28 संशोधन के 20 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं।