खेमचंद प्रकाश स्मृति संगीत सभा आज
सुजानगढ़ | बॉलीवुडके संगीतकार रहे और सुजानगढ़ के गौरव खेमचंद प्रकाश की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को शाम सात बजे यहां संगीत सभा होगी। मरुदेश संस्थान संगीत साधना संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में खेमचंद प्रकाश के गीतों को स्थानीय कलाकार प्रस्तुत करेंगे। संयोजक मुकेश रावतानी ने बताया कि बाड़ीबास स्थित सिंघी गार्डन में संगीत सभा होगी।