सुजानगढ़ | सुजानगढ़व्यापार संघ ने गृह मंत्री को ज्ञापन भेजकर
सुजानगढ़ | सुजानगढ़व्यापार संघ ने गृह मंत्री को ज्ञापन भेजकर सुजानगढ़ के श्रीलक्ष्मीनाथजी के मंदिर से हुई मूर्तियों की चोरी को बरामद करने की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार 18 दिसंबर 2014 की रात को हुई मूर्तियों की चोरी के मामले में अभी तक पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया गया है। मूर्तियों की चोरी होने से सर्वसमाज के लोगों की धार्मिक भावनाओं को आघात पहुंचा है। मूर्तियों की चोरी के मामले में आम लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन संघ के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा, मंत्री संजय तूनवाल, बजरंग सोमानी, राजेंद्र प्रजापत, पवन प्रजापत, भारत भूषण बालकृष्ण की ओर से भेजा गया।
मूर्तियां बरामद करवाने की मांग