पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सालासर में स्वर्णकार सामूहिक विवाह हुआ

सालासर में स्वर्णकार सामूहिक विवाह हुआ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वर्णकारमधुर मिलन विवाह समिति जयपुर की ओर से संगरिया धर्मशाला में स्वर्णकार सामूहिक विवाह समारोह शुक्रवार को हुआ। लीलाधर सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में सुजानगढ़, बीकानेर, नागौर जोधपुर के एक-एक जोड़े का सामूहिक विवाह किया गया।

मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के संसदीय सचिव नितिन त्यागी थे। बाद में त्यागी ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों एक ही रणनीति के साथ चल रही है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। जयपुर में भ्रष्टाचार को लेकर 77 दिनों तक आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का बिजली विभाग के खिलाफ धरना चल रहा है। बावजूद पुलिस उनके खिलाफ केस दर्ज नहीं कर रही है। इस दौरान नानूराम बाजिया, ओमप्रकाश मुहाल जगदीश डूडी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

सालासर. सामूहिक विवाह समारोह में शादी के जोड़ों को आर्शिवाद देते हुए दिल्ली सरकार के संसदीय सचिव नितिन त्यागी।

खबरें और भी हैं...