पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक चालक से रुपए लूटने वाले चार युवक गिरफ्तार

ट्रक चालक से रुपए लूटने वाले चार युवक गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानगढ़ | पुलिसने शुक्रवार अल सुबह कृषि उपज मंडी के सामने सड़क पर पत्थर रोक कर गाड़ी को रोककर उसके चालक से रुपए लूटने वाले चार युवकों को गिरफ्तार लिया।

पुलिस के अनुसार पुष्करलाल पुत्र कानाराम नायक निवासी छिंछास, लक्ष्मणगढ़ ने रिपोर्ट दी कि वह 11 फरवरी को कोटपूतली से ट्रक में सीमेंट भरवा कर नोखा जा रहा था। कृषि उपज मंडी के सामने सड़क पर बड़े बड़े पत्थर डाले हुए थे। पत्थरों को देखकर ट्रक को रोका, तो उसी समय चार युवक ट्रक में घुस गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने मारने का भय दिखाकर उसकी जेब से नौ हजार 500 रुपए, ड्राईविंग लाईसेंस एक मोबाइल छीन कर भाग गए। डीएसपी हनुमानसिंह कविया ने बताया कि ट्रक ड्राईवर द्वारा सूचना के बाद सीआई भवानीसिंह सहित रात्रि गश्त करने वाले पुलिस सिपाहियों को मौके पर भेजा गया। वारदात के बाद आरोपी दुलियां बास से रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गए। ट्रक ड्राईवर ने एक आरोपी का हुलिया बताया, जो पुलिस के लिए मददगार बन गया। पुलिस ने सूचना के आधार कार्रवाई करते हुए उक्त मामले में मुकेश मेघवाल, राकेश देवकीनंदन बावरी निवासी सुजानगढ़ और सुरेंद्र राजपूत निवासी कुमास, नेछवा (सीकर) को बापर्दा गिरफ्तार किया। सुरेंद्र राजपूत के रिश्तेदारी में गांव मालासी में शादी में शामिल होने के बाद चारों युवक सुजानगढ़ आए थे।

खबरें और भी हैं...